Super Admin · Oct 6, 2026
उदयपुर। भींडर पंचायत समिति के नारदा गांव के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को अचानक छत का प्लास्टर गिरने से अफरातफरी मच गई जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान स्कूल में बच्चे मौजूद थे। अचानक छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा नीचे गिरा, जिसकी चपेट में आने से तीन बच्चे घायल हो गए। प्लास्टर गिरने के बाद कक्षा में मलबा फैल गया। टेबल-कुर्सियों के साथ फर्श पर भी प्लास्टर के टुकड़े बिखर गए। हादसे के बाद स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार सतीश पाटीदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्कूल भवन की स्थिति का जायजा लिया। वहीं हादसे के बाद अभिभावकों ने भी स्कूल भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अभिभावकों की मांग है कि स्कूल भवन की तत्काल जांच करवाई जाए और जहां भी भवन जर्जर स्थिति में है, वहां जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह का हादसा दोबारा न हो और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!