राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर उदयपुर 2027 का भव्य प्रमोशन, रोड शो को मिला व्यापक समर्थन।

राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर उदयपुर 2027 का भव्य प्रमोशन, रोड शो को मिला व्यापक समर्थन।

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर उदयपुर 2027 का भव्य प्रमोशन, रोड शो को मिला व्यापक समर्थन।

राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर उदयपुर 2027 का भव्य प्रमोशन, रोड शो को मिला व्यापक समर्थन।

Super Admin · Oct 8, 2026

उदयपुर। आरटीटीएफ उदयपुर 2027 के प्रमोशन को लेकर जयपुर के होटल द पैलेस में रोड शो आयोजित किया गया। जिसमे जयपुर के होटल, ट्रैवल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोजक कमल शाह ने बताया कि उदयपुर, कुंभलगढ़, आबूरोड से भी अधिक जयपुर रोड शो में टूरिज्म स्टेकहोल्डर की उत्साह पूर्वक भागीदारी रही। इस दौरान राजस्थान के पर्यटन को देशभर के ट्रैवल ट्रेड से जोड़ने, पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने तथा होटल, ट्रैवल एजेंट, टूर ऑपरेटर्स और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े स्टेकहोल्डर्स के बीच व्यावसायिक नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा हुई। साथ ही पूर्व फेयर के सफल आयोजन की उपलब्धियों और आगामी फेयर के आयोजन की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व की तरह इस बार भी उदयपुर के पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख संस्थाएं एचएयु, एचएसडीआर, यूएचयू, यूसीसीआई, एचएफआर उदयपुर डिवीजन एवं टीएएयू के सहयोग से आरटीटीएफ उदयपुर 2027 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 9 से 11 जनवरी को उदयपुर के ओकेजन गार्डन में आयोजित होगा। इस अवसर पर आयोजक कमल शाह सहित जयपुर होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिलीप तिवारी, एचएफआर प्रदेश अध्यक्ष हुसैन खान सचिव रणविजय सिंह, होटल द पैलेस के सन्तोष, एफआरटीओ अध्यक्ष योगेंद्र, फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के निर्मल तिवारी, सीआईआई सदस्य करण सिंह राठौड़, यूएचयू अध्यक्ष यू.बी. श्रीवास्तव, एचएसडीआर सचिव राकेश चौधरी, एचएफआर उदयपुर डिवीजन सचिव अंबालाल साहू, एडीटीओई, आईएचएम,आईआईएचएम, वीवा, एचएयु, यूसीसीआई एंव टीएएयू के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में होटल व्यवसायी एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े गणमन्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!