Super Admin · Oct 9, 2026
उदयपुर, 9अक्टूबर। मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मुहम्मद बख्श के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम के महापौर पारस सिंघवी एवं उपमहापौर दिनेश भट्ट का इस्तकबाल किया। इस दौरान शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उदयपुर को स्वच्छ, सुंदर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
मुस्लिम महासंघ के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, शहर की सड़कों के सुधार एवं आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे। साथ ही उदयपुर के विकास कार्यों में समाज की ओर से हरसंभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर सवीना स्थित बरकत कॉलोनी की सड़क के निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर महापौर पारस सिंघवी ने सड़क निर्माण का कार्य जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद हनीफ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शफी मेकेनिक एवं रशीद खान राष्ट्रीय सचिव इरफ़ान मुल्तानी राष्ट्रीय संगठन सचिव नासीर खान, संभागीय अध्यक्ष तोकीर रजा, वार्ड 22 के पार्षद एवं प्रदेश महासचिव हिदायतुल्ला, हुमायूं अख्तर, मोईनुद्दीन, जिला अध्यक्ष सादाब खान, अब्दुल मजीद, मुहम्मद सलीम, आरिफ बैग, इब्राहीम खेरादी सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!